Kans Quila – देखिये कैसा था मामा कंस का किला?

Kans Quila

सभी भक्त यह जानते हैं की जन्म से ही श्री कृष्ण की हत्या के लिए उन पर उनके मामा कंस ने कईं असुरों को समय समय पर भेजा | श्री कृष्ण के बारे में पूरा वुश्व ही जानता है, किंतु उनके मामा कंस के बारे में लोग ज्यादा नही जानते | आज हम आपको उसी कंस मामा के प्रसिद्ध महल के बारे में बतायेंगे |

वर्तमान में कंस के किले को मथुरा का किला या पुराना किला के नाम से जाना जाता है | यह कंस टीला नामक जगह पर यमुना नदी के ठीक किनारे बना हुआ है |

यह भी पढ़ें – श्री कृष्ण को रणछोड़ क्यों कहते हैं ? Why is Krishna called ‘Ranchod’?

कैसा है कंस किला ?

मथुरा स्थित कंस किले की दीवारें आज भी मौजूद हैं जो करीब 8 फीट तक मोती बताई जाती हैं | दीवारों की ईटें आज के समय की तुलना में काफी पतली हैं |

प्राचीन काल में किले की दीवारें यमुना नदी में बाढ़ के पानी से मुख्य शहर का बचाव करती थी | किले में प्रवेश करते ही त्रिकाल भैरव जी और शिव जी का मंदिर देखने को मिलता है | 15 – 16 बार आक्रमण किये जाने के के बाद काफी कम हिस्सा ही आज देखने को मिलता है | किले का पुनर्निर्माण रजा मान सिंह ने करवाया था जो की अकबर के दरबार में सूबेदार हुआ करते थे | इसी कारण से किले के अधिकतर स्तम्भ दूसरों से भिन्न दिखाई पढ़ते हैं | किले की बाहरी दीवारें आधुनिक काल में बनाई गयी हैं ताकि बचे हुए किले को थोड़ी सुरक्षा प्रदान की जा सके | 

यह भी पढ़ें श्री कृष्ण के मोर पंख और बांसुरी की कहानी ?

नदी किनारे स्थित होने के कारन माता यमुना के पवन दर्शन भी किले से होते हैं | किले में एक कचेहरी भी स्थित है जिसमे राजा कंस अपने काल में राज्य सम्बन्धी निर्णय लिया करता था |

किले में कईं कमरे हैं जिनके बारे में कहा जाता है की उनमे कंस की रानियाँ रहा करती थी | हांलाकि आज के समय में उस जगह एक सरकारी पाठशाला चलायी जाती है | इस किले के अंदर से एक गुफा जो सीधे लगभग 4 किमी दूर उस जेल तक जाती है जहां श्री कृष्ण का जन्म हुआ था | 

यह भी पढ़ें – Cheer Ghat – श्री कृष्ण ने कपडे क्यों चुराए | Why Krishna steals clothes

ऐसा कहा जाता है की इस किले की वैज्ञानिक जांच में भी इसकी आयु महाभारत काल की ही बताई जाती है | इस समय इस किले में राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ का दफ्तर चलता है |

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *